रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में जनपद में सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु बैठक सम्पन्न

रायबरेली-डीएम की अध्यक्षता में जनपद में सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने हेतु बैठक सम्पन्न

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में  जनपद में सुचारू एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा आंधी-तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों को रिस्टोर कर विद्युत आपूर्ति बहाल किए जाने की प्रगति की तहसीलवार समीक्षा प्रस्तुत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में आंधी-तूफान के कारण विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां मरम्मत कार्य में तेजी लाई जाए तथा अतिरिक्त मैनपावर लगाकर विद्युत आपूर्ति की शीघ्र बहाली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विद्युत विभाग पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति बहाली के कार्यों की सतत निगरानी की जाए तथा जहां भी ट्रांसफार्मर, पोल अथवा तार क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। साथ ही, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखते हुए शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक में विभिन्न तहसीलों में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, मरम्मत कार्यों की प्रगति एवं आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अधीक्षण अभियंता अविनाश पटेल, अखिलेश कुमार सहित विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता उपस्थित रहे।