रायबरेली-विद्यालय की जमीन पर दबंगों ने चलाई जेसीबी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

रायबरेली-विद्यालय की जमीन पर दबंगों ने चलाई जेसीबी, पीड़ित ने थाने में की शिकायत

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीगो गांव में विद्यालय की जमीन पर दबंगों के द्वारा जेसीबी चलाने का मामला सामने आया है, जिसमें पीड़ित ने तहरीर देकर स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित चंद्रमूल द्विवेदी पुत्र रामखेलावन द्विवेदी निवासी जीगो के द्वारा स्थानीय थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया गया कि उक्त जमीन पर उनके द्वारा कई वर्षों से विद्यालय चलाया जा रहा था, वहीं उक्त जमीन का वाद न्यायालय श्रीमान सिविल जज जू० डि० कोर्ट नंबर 16 में विचाराधीन है, जो वाद प्रार्थी द्वारा किया गया है। उक्त जमीन पर प्रार्थी का कब्जा है तथा कमरे बने थे, शौचालय था। लेकिन दिनांक 25 मई 2026 को सुबह 5:00 बजे जेसीबी मशीन द्वारा विपक्षी दिलीप कुमार पुत्र गंगा प्रसाद निवासी ग्राम पोस्ट तिलेडा, मुन्नीलाल पुत्र अनंत ग्राम पोस्ट रामदीन खेड़ा जीगो, सुनील कुमार उर्फ पप्पू पुत्र मुन्नीलाल निवासी रामदीन खेड़ा जीगो एवं अन्य 10 व 15 लोगों के द्वारा मिलकर उसे गिरा दिया गया। मेरे मना करने पर वह मुझे मारने पीटने पर आमादा हो गए, जिससे मैं जान बचाकर भागा और मैंने घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। साथ ही साथ पीड़ित चंद्रमूल ने तहरीर के माध्यम से उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए विपक्षीगणों पर स्थानीय पुलिस से कार्यवाही करने की मांग की है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, जांच पड़ताल कर आगे की विधि कार्यवाही की जा रही है।