रायबरेली-बिजली कटौती पर उपभोक्ता तथा व्यापारियों ने एसडीओ को सौपा ज्ञापन
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। बीते एक सप्ताह से विद्युत विभाग द्वारा लगातार बिजली की कटौती की जा रही है, उन्हें दूसरी तरफ प्रचंड गर्मी पड़ने के कारण लोगों का जीना मुहाल है और रोस्टिंग के नाम पर हर एक घंटे बाद बिजली कटौती एक से दो घंटे की जाती है, रात के समय में भी 4 से 5 बार रोस्टिंग के नाम पर विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं व कस्बे के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। वहीं बृहस्पतिवार सुबह 10:00 बजे बड़ी संख्या में व्यापारी बछरावां कस्बे में स्थित एसडीओ ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन दिया है। वहीं बिजली कटौती तत्काल प्रभाव से बंद की जाए अन्यथा दो दिनों बाद वह पावर हाउस का भी घेराव करेंगे ऐसी बातें कहीं। इस मौके पर ओमिक सोनी, अमित वर्मा, सतीश सोनकर, अखिलेश पटेल, राकेश पटेल, संदीप मौर्य, राहुल वर्मा, राकेश सोनी, दीपचंद सोनी, गौरव पाल, आकाश वर्मा सहित लोग मौजूद रहे। एसडीओ भूषन प्रधान ने बताया कि दो से तीन दिनों में विद्युत कटौती पर रोक लगाई जाएगी, रोस्टिंग बड़े पावर हाउस 33 केवी पावरहाउस से की जाती है, जिसके लिए भी वह पत्र लिखेंगे और अधिकारियों से गर्मी के समय रोस्टिंग न किए जाने की मांग करेंगे।

rexpress 