रायबरेली-सीएम अभ्युदय योजनांतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित: सृष्टि अवस्थी
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा परीक्षा (आई0ए0एस0/पी0सी0एस0), जे0ई0ई0/नीट, एन0डी0ए0/सी0डी0एस की तैयारी हेतु आर्थिक रुप से कमजोर, प्रतिभाशाली तथा उत्साही अभ्यर्थियों को निःशुल्क साक्षात/आनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु प्रशिक्षण केन्द्र का संचालन पी0एम0श्री0 राजकीय इंटर कालेज, रायबरेली में किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रतियोगी परीक्षाओं यथा सिविल सेवा/पी0सी0एस0 परीक्षा कोर्स के लिए योग्यता- स्नातक अन्तिम वर्ष अथवा स्नातक उत्तीर्ण। जे0ई0ई0/नीट कोर्स के लिए योग्यता- कक्षा-12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र। एवं एन0डी0ए0/सी0डी0एस0 कोर्स के लिए योग्यता- कक्षा-12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण। उक्त परीक्षा की तैयारी हेतु ऑफलाइन एवं Abhyuday.one पर आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं।इच्छुक छात्र/छात्राएँ जो उक्त प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे सभी अभ्यर्थी 25 मई 2026 से 15 जून 2025 तक ऑफलाइन आवेदन पत्र पी0एम0श्री0 राजकीय इंटर कालेज, रायबरेली अथवा कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, रायबरेली, विकास भवन से प्रातः 10:00 से 05:00 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 17 जून 2026 होगी। अन्तिम तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नही किये जाएगें।

rexpress 