रायबरेली-एक छात्रा की परीक्षा में लगे 16 परीक्षा कर्मी, संस्कृत परीक्षा में भी छात्रा रही अनुपस्थित

रायबरेली-एक छात्रा की परीक्षा में लगे 16 परीक्षा कर्मी, संस्कृत परीक्षा में भी छात्रा रही अनुपस्थित

-:विज्ञापन:-



उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में होनी थी संस्कृत की परीक्षा, केवल एक छात्रा का था पंजीकरण


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। कस्बे के कुटी मोहल्ला में स्थित उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के अंतिम दिवस के दौरान अजीब स्थिति देखने को मिली। संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए केंद्र पर केवल एक छात्रा का पंजीकरण था, लेकिन वह भी परीक्षा देने नहीं पहुंची। इसके बावजूद परीक्षा ड्यूटी में 16 परीक्षा कर्मी तैनात रहे। विदित हो कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा के तहत क्षेत्र के उत्कर्ष पब्लिक इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को परीक्षा के अंतिम दिन दूसरी पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा आयोजित होनी थी। केंद्र पर इस विषय की परीक्षा के लिए केवल एक छात्रा आस्था दीक्षित पुत्री अजय दीक्षित, निवासी बन्नावा का पंजीकरण था। जानकारी के अनुसार छात्रा पूर्व की परीक्षाओं में भी लगातार अनुपस्थित रही है। बुधवार को आयोजित संस्कृत की परीक्षा में भी वह केंद्र पर नहीं पहुंची। इसके बावजूद परीक्षा की व्यवस्था के तहत केंद्र पर 16 परीक्षा कर्मी और कक्ष निरीक्षक अपनी ड्यूटी पर मौजूद रहे। छात्रा के अनुपस्थित रहने के कारण परीक्षा कक्ष खाली ही रहा और निर्धारित समय तक केंद्र कर्मी अपनी ड्यूटी निभाते रहे। परीक्षा प्रभारी गोविंद यादव ने बताया कि परीक्षार्थी की परीक्षा के लिए समस्त व्यवस्थाएं की गई। समय से सेंटर को खोला गया। सचल दल की भी व्यवस्था रही है, परन्तु परीक्षार्थी परिक्षा देने नही पहुँची है।