रायबरेली: एनटीपीसी ऊंचाहार में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न,,,,,

रायबरेली: एनटीपीसी ऊंचाहार में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न,,,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली:एनटीपीसी में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। प्लांट परिसर में परियोजना प्रमुख बिस्व मोहन सिंह की अगुवाई में सुरक्षा रैली निकली जिसमें बड़ी संख्या में सुरक्षा संबंधी स्लोगन लिखे तख्ती लेकर कामगारों ने भाग लिया। इस वर्ष की सुरक्षा थीम' सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को जोड़े, शिक्षित करें और सशक्त करे' को बल देते हुए संविदा श्रमिकों द्वारा सुरक्षा बाबा नाटक का मंचन बहुत ही प्रेरणादाई रहा। परियोजना प्रमुख श्री सिंह ने उपस्थित जनसमूह को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य प्रतिज्ञा दिलाई और अपील की कि सभी लोग कार्य करते समय सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें ताकि विद्युत गृह की शून्य दुर्घटना की नीति को संबल मिले। इस अवसर पर सुरक्षा सप्ताह के दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा सुरक्षा नाटक के कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया। अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) जितेंद्र कुमार ने सभी का स्वागत किया तथा सुरक्षित विद्युत गृह बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। वरिष्ठ प्रबंधक (सुरक्षा) राकेश कुमार साहू ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। समारोह में महाप्रबंधक आशुतोष बिस्वास, दिलीप कुमार साहू, एस यू हरिदास, अन्य विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव, प्रियदर्शिनी महिला क्लब की उपाध्यक्ष झूमिता बिस्वास, सचिव, पूजा सहित बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मचारी एवं संविदा श्रमिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।