मौलाना अब्दुल्ला सलीम के बयान पर कोतवाली में शिकायत, किया गया पुतला दहन

मौलाना अब्दुल्ला सलीम के बयान पर कोतवाली में शिकायत, किया गया पुतला दहन

-:विज्ञापन:-



सीएम योगी व गौमाता पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, कार्यवाही की मांग

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। कस्बे में बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के कथित बयान को लेकर कोतवाली बछरावां में शिकायत पत्र देकर कार्यवाही की मांग की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है , कि मौलाना ने अपने एक सार्वजनिक भाषण में गौहत्या और गौमांस खाने को बढ़ावा देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी और गौमाता के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की है। शिकायतकर्ता अभिषेक सिंह , राजू रावत , राघवेंद्र सिंह , गौरव पाल , हर्ष भगत सिंह , अनुराग दीक्षित , अजीत अवस्थी के अनुसार मौलाना अब्दुल्ला सलीम का यह कथित भाषण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि भाषण में गौहत्या और गौमांस के सेवन को बढ़ावा देने के साथ मुख्यमंत्री की माता जी व गौमाता के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि इस प्रकार के बयान से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। उन्होंने मामले में जांच कर मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग की है। साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बस स्टॉप परिसर पर मौलाना अब्दुल सलीम का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। कोतवाली पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।