Raibareli-जिले का प्रथम जिला अभ्यास वर्ग संपन्न : एबीवीपी*

Raibareli-जिले का प्रथम जिला अभ्यास वर्ग संपन्न : एबीवीपी*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

रायबरेली-लालगंज थाना क्षेत्र के शान्ति नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लालगंज जिले का जिला अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ!एबीवीपी का 5 सत्रों में चलने वाला एक दिवसीय अभ्यास वर्ग उद्घाटन सत्र के साथ शुरू होकर व्यवहारिक सत्र के साथ खत्म हुआ।कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष महर्षि,जिला प्रमुख के० के० दीक्षित व जिला संयोजक नीलेश शुक्ला द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया!वर्ग में अवध प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ सुभाष महर्षि का प्रवास रहा!अभ्यास वर्ग में जिले के 4 नगर, 2 डिग्री कॉलेज व 4 इंटर कॉलेज के इकाई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया!इस दौरान जिले की 3 तहसील के संयोजक व सह संयोजक की घोषणा हुई,जिसमें लालगंज से आदित्य शेखर,सह संयोजक युवराज,डलमऊ से सुन्दरम सिंह व ऊंचाहार से अभय सिंह का नाम चयनित किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से अवध प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष सुभाष महर्षि,विभाग संगठन मंत्री आशुतोष ठाकुर,विभाग संयोजक हर्षित,जिला प्रमुख के० के० दीक्षित,जिला संयोजक नीलेश शुक्ला,नगर अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह,उपाध्यक्ष रोहित बाजपेयी,सुधीर सिंह,आदित्य शेखर,उमेश शुक्ला,सुन्दरम सिंह,दिवाकर शुक्ला सहित तीन नगरों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे!