रायबरेली: मुंशीगंज चौराहे पर स्कॉर्पियो सवार दबंगों का तांडव, व्यापारी से की मारपीट

रायबरेली: मुंशीगंज चौराहे पर स्कॉर्पियो सवार दबंगों का तांडव, व्यापारी से की मारपीट

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र स्थित मुंशीगंज चौराहे पर स्कॉर्पियो सवार दबंगों द्वारा व्यापारी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना पुरानी रंजिश और भूमि विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि व्यापारी आशुतोष गुप्ता दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट करने का आरोप है। अचानक हुए विवाद और शोर-शराबे से मौके पर भीड़ जुटने लगी।
स्थानीय लोगों के पहुंचने पर आरोपी अपनी स्कॉर्पियो मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर भदोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को कब्जे में ले लिया।
वाहन की तलाशी के दौरान आयरन रॉड, हॉकी और शराब की बोतलें मिलने का दावा किया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
व्यापारी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।