रायबरेली में शराब ठेके के बाहर LIVE मारपीट, वीडियो वायरल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में शराब के ठेके के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक आपस में भिड़ते और एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित शराब के ठेके के बाहर किसी बात को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने के साथ ही घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
फिलहाल मारपीट में कितने लोग घायल हुए हैं और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

rexpress 