156 नदियों के जल से हुआ भगवान राम का भव्य जलाभिषेक, लोगों में दिखा गजब का उत्साह

आज दिल्ली स्टडी ग्रुप अध्यक्ष व पूर्व विधायक डॉ विजय जौली के नेतृत्व में दुनिया के सात महाद्वीपों के 156 देशों के पवित्र जल से आज अयोध्या राम मंदिर जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 40 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीयों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें मुख्य रुप से उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद शामिल हुए।
डॉक्टर जौली ने कहा कि प्रभु श्रीराम में न केवल भारत पूरे विश्व भर के लोगों की आस्था व विश्वास है, इस वैश्विक जल को एकत्रित करने में ढाई साल लगे। उन्होने कहा कि ना केवल हिंदुओं बल्कि मुसलमानों, ईसाइयों, बौद्धिक, जैन, पारसी समुदाय व विश्व के संतो महाद्वीपों के लोगों ने इस महा अभियान में सहयोग दिया इसे ऐतिहासिक यादगार बताया। जल लेकर अयोध्या पहुंचे लोगों में भगवान राम के प्रति खासा उल्लास देखा गया, सभी ने जय श्री राम के लगाए जैकारे और मोदी योगी की तारीफ की।
वही टीम से बात करते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि अयोध्या में 156 देशों से आए लोगों का मैं स्वागत करता हूं, भारतीय जनता पार्टी निषाद पार्टी एक साथ मिलकर लड़ेगी निकाय चुनाव निकाय चुनाव में जीत का परचम लहरायेगी। विपक्ष के सवाल पर कहा कि विपक्ष के पास बयानबाजी के सिवा कुछ भी नहीं बचा है मुख्यमंत्री को मैं धन्यवाद देता हूं कि न्यायिक जांच के बाद जो दोषी पाया जाता है उसके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने ₹10 भी नहीं दिया निषादराज की मूर्ति लगवाने के लिए योगी सरकार ने हजारों करोड़ रुपए देकर पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है।



