रायबरेली-तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रोडवेज बस में घुसी, बाल-बाल बचा सवार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बेहटा चौराहे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर रोडवेज बस से जा टकराया। हादसे के बाद बाइक बस के अगले हिस्से में जा घुसी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार तेज गति से जा रहा था। बेहटा चौराहे के पास अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से जा रही रोडवेज बस में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के हिस्से में फंस गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में बाइक सवार बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

rexpress 