रायबरेली: अखिलेश यादव के दौरे से पहले पोस्टर वार, हनुमान जी देते दिखे आशीर्वाद का लगा पोस्टर
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA रथ यात्रा कार्यक्रम से पहले ही पोस्टर और होल्डिंग वार शुरू हो गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर सपा नेताओं और समर्थकों की ओर से अखिलेश यादव के स्वागत में पोस्टर लगाए गए।
इसी कड़ी में सपा नेता बृजेश राजा की ओर से लगाई गई होल्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। होल्डिंग में भगवान हनुमान को अखिलेश यादव को आशीर्वाद देते हुए दिखाया गया है। धार्मिक प्रतीक के साथ अखिलेश यादव की तस्वीर लगाकर उनके स्वागत का संदेश दिया गया है।
दरअसल, अखिलेश यादव ने 24 सितंबर को रायबरेली से PDA रथ यात्रा की शुरुआत की। रायबरेली पहुंचने से पहले उन्होंने चुरूवा स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद उनका रथ यात्रा कार्यक्रम आगे बढ़ा।
अखिलेश यादव के दौरे को लेकर रायबरेली में अलग-अलग तरह के पोस्टर और होल्डिंग लगाए गए हैं। समर्थकों के पोस्टरों में अखिलेश यादव को धार्मिक प्रतीकों के साथ प्रस्तुत किया गया, जबकि विरोधी पोस्टरों में उनके खिलाफ सवाल और राजनीतिक संदेश नजर आए।
PDA रथ यात्रा के दौरान बछरावां से लेकर रायबरेली तक सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह अखिलेश यादव का स्वागत किया और पुष्पवर्षा की।
रायबरेली में अखिलेश यादव के दौरे के साथ शुरू हुआ यह पोस्टर वार अब जिले की सियासत में चर्चा का नया विषय बन गया है।

rexpress 