रायबरेली-मामूली कहासुनी के बाद खूनी खेल! घात लगाकर बैठे दबंगों ने युवकों को पीटा
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-मिल एरिया थाना क्षेत्र के रूस्तमपुर ठेके के पास मामूली कहासुनी ने उस वक्त खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जब आरोप है कि पहले से घात लगाकर बैठे युवकों ने हमला बोल दिया। अचानक हुई मारपीट से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हमले में दुर्गेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अश्वनी मौर्य समेत दो अज्ञात युवकों ने युवकों को घेरकर जमकर मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से निकल गए।
मारपीट में घायल दुर्गेश को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपों की पड़ताल करने के साथ ही मारपीट की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मामूली कहासुनी से शुरू हुए विवाद के बाद हुई इस मारपीट ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

rexpress 