रायबरेली: एसपी रवि कुमार ने चलाई तबादला एक्सप्रेस, 99 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव
मो - 8052996633
रायबरेली- जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। एसपी के आदेश पर एक उप निरीक्षक समेत 99 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। बड़े पैमाने पर हुए तबादलों के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।
तबादला आदेश के तहत पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिसिंग व्यवस्था में यह बदलाव किया गया है। तबादलों के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नए कार्यक्षेत्र में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, सरेनी और ऊंचाहार थाना प्रभारी के पद पर अभी तक नई तैनाती नहीं की गई है। इसके अलावा जिले में ट्रैफिक इंचार्ज की तैनाती भी अभी लंबित है। ऐसे में इन महत्वपूर्ण पदों पर जल्द तैनाती को लेकर पुलिस विभाग में चर्चाएं जारी हैं।
बड़े स्तर पर हुए इस फेरबदल के बाद अब नए कार्यक्षेत्र में पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन और कानून व्यवस्था पर इसका असर देखने को मिलेगा।

rexpress 