रायबरेली-विभीषण गीता: जीवन का विजय रहस्य - स्वामी स्वरूपानंद

रायबरेली-विभीषण गीता: जीवन का विजय रहस्य - स्वामी स्वरूपानंद

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- एनटीपीसी के चिन्मय विद्यालय में चल रही विभीषण गीता के दूसरे दिन चिन्मय मिशन के प्रमुख स्वामी स्वरूपानंद महराज ने बताया कि जीवन में सफलता का जो गूढ़ रहस्य हम हर क्षेत्र में खोजना चाहते हैं, वही भगवान श्रीराम ने अपने परम भक्त विभीषण को बताया था। यह अद्वितीय रहस्य "विभीषण गीता" के रूप में आज भी हमें प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करता है। इसी प्रेरणा का प्रसार करने के लिए आयोजित किए जा रहे विशेष सत्र में 27 नवंबर को विषय का प्रवेश हुआ था।
      गुरुवार को स्वामीजी ने इस रहस्य का उद्घाटन किया।
शौर्य और धर्म विजय रथ के दो पहिए है। धर्म की ध्वजा सत्य और शील को बताया। उन्होंने कहा कि यह अवसर हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे छोड़ना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं होगा। कार्यक्रम के प्रथम दिन ही विद्यार्थियों और श्रोताओं ने स्वामीजी के अमूल्य विचारों से जीवन को नई दिशा देने वाले सूत्र सीखे।

बच्चों के साथ स्वामीजी का विशेष सत्र:

गुरुवार सुबह के सत्र में स्वामीजी ने कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों से संवाद किया। विषय था:
"ऐसी करनी कर चलो हम हंसे जग रोए"।
स्वामीजी ने सरल और प्रेरणादायक भाषा में बच्चों को समझाया कि जीवन में सफलता का मूल मंत्र सही तैयारी में छिपा है। उन्होंने कहा:
"जो व्यक्ति आने वाले समय की चुनौतियों के लिए पहले से तैयार रहता है, वही विजयी होता है। परीक्षा हो या जीवन के अन्य क्षेत्र, तैयारी ही सफलता की कुंजी है।"

कक्षा 9 और 10 के लिए अलग सत्र:

कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के लिए स्वामीजी ने अलग से सत्र आयोजित किया। उन्होंने कहा:
"यदि आप सही और गलत का भेद करना जान गए, तो सफलता निश्चित है।"
उन्होंने त्वरित निर्णय लेने की महत्ता पर बल देते हुए वैदिक गणित के उदाहरणों से समझाया कि सही तकनीक और विधि अपनाने से सीखने की गति और गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है।

स्वामीजी के इन सत्रों ने बच्चों के मनोबल को बढ़ाया और उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

यह आयोजन उन सभी के लिए एक अवसर है जो जीवन के गूढ़ रहस्यों को जानना और उन्हें अपने दैनिक जीवन में लागू करना चाहते हैं। कल, 29 नवंबर को इस कार्यक्रम का समापन होगा, जिसमें स्वामीजी विभीषण गीता के अन्य महत्वपूर्ण सूत्रों पर प्रकाश डालेंगे। प्रधानाचार्य मनीष कुमार स्वामी बताया कि हम सभी को इस जीवन बदलने वाले अवसर का लाभ उठाना चाहिए।