रायबरेली-न्याय न मिलने पर अमरण अनशन पर डलमऊ एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठा पीड़ित

रायबरेली-न्याय न मिलने पर अमरण अनशन पर डलमऊ एसडीएम कार्यालय के बाहर बैठा पीड़ित

-:विज्ञापन:-



रायबरेली-डलमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा की बंजर भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा किए जा रहे हैं अवैध कब्जा को रुकवाकर हटवाने के लिए बीते लगभग 1 वर्ष से राजस्व विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाने और तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद देने के बावजूद भी निराकरण न होने पर आक्रोशित फरियादी द्वारा राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर मिली भगत का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनशन पर बैठ गया
डलमऊ तहसील क्षेत्र के गौरा हरदो ग्राम निवासी अनुराग कुमार पुत्र गंगाकांत ने बताया कि ग्राम सभा की बंजर भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया जा रहा है और शिकायत करने पर खाना पूर्ति के नाम पर क्षेत्रीय लेखपाल मौखिक रूप से कार्य रोकने की बात कह कर खाना पूर्ति की जा रही है और बीते लगभग 1 वर्ष से संपूर्ण समाधान दिवस में उच्च अधिकारियों से लेकर तहसील के आल्हा अधिकारियों को अवैध कब्जा को रुकवाया जाने की शिकायती पत्र दिए गए हैं लेकिन अब तक अवैध निर्माण हटवाया नहीं गया अनुराग कुमार ने बताया कि इसी भूमि पर ग्राम सभा द्वारा बारात घर बनवाने के लिए भूमि प्रस्तावित की गई है लेकिन अब तक क्षेत्रीय प्रशासन की मिली भगत के चलते भूमि का सीमांकन और अवैध कब्जा हटवाया नहीं गया पीड़ित निराकरण न होने पर डलमऊ तहसील परिसर में आमरण अनशन पर बैठ गया पीड़ित ने बताया कि जब तक समस्या का निराकरण नहीं होगा अंश खत्म नहीं करेंगे  तहसीलदार मंजरी सिंह ने बताया कि तहसीलदार मंजरी सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र की जांच करवा कर रिपोर्ट फरियादी और उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है