रायबरेली-छिपिया गांव के संकट मोचन मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदर कांड का पाठ

रायबरेली-छिपिया गांव के संकट मोचन मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदर कांड का पाठ

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार-रायबरेली -क्षेत्र के छपिया गांव स्थित प्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर पर परंपरागत रूप से मंगलवार को संगीत में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया ।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर हनुमान जी के शौर्य और चातुर्य की गाथा को सुना, तथा प्रसाद ग्रहण किया।

  मंगलवार को  संकट मोचन हनुमान मंदिर छिपिया में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान क्रांति माला के राइटर भजन गायक अनिल शुक्ल , बेधड़क वेद प्रकाश शुक्ल  व उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी। साथ ही हवन-पूजन व भव्य भंडारा भी हुआ। इस अवसर पर आचार्य ने  विधि-विधान से मंत्रोच्चारण कर पूजन कराया। समिति के सदस्यों ने पाठ कर भगवान हनुमान जी  को लड्डू अर्पण कर महाआरती की। कार्यक्रम के आयोजक हनुमान भक्त कनक बिहारी सिंह  ने कहा कि सुंदरकांड के पाठ से मनुष्य के सभी व्याधियों का अंत हो जाता है। यह धार्मिक क्रियाकलापों से हिंदू संस्कृति की पहचान को दर्शाने का सशक्त माध्यम है। रामायण पाठ में सुंदरकांड एकमात्र ऐसा अध्याय है जो कि हनुमान जी की शक्ति और विजय का कांड है। हनुमान जी ने अपनी बुद्धि और बल से सीता माता की खोज की हैं। इसी वजह से सुंदरकांड को हनुमान जी की सफलता के लिए याद किया जाता है। हनुमान जी सीता माता की खोज में लंका गए थे और लंका के सुंदर पर्वत में ही अशोक वाटिका थी। जहां हनुमान जी की भेंट सीता माता से हुईं। इसी वजह से इस भाग का नाम सुंदरकांड पड़ा। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। 
इस मौके पर प्रमुख रूप से अजीत सिंह , गुड्डू गोस्वामी, सोनू गोस्वामी, राजन शुक्ला, चंद्रभान शुक्ला, जगदीश शुक्ला, केके शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और हनुमान भक्त मौजूद रहे।