रायबरेली-हादसे के बीच मददगार बने पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,कार में फंसे लोगों को सुरक्षित निकलवाया

रायबरेली-हादसे के बीच मददगार बने पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,कार में फंसे लोगों को सुरक्षित निकलवाया

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर मार्ग स्थित मदनापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार सभी लोग वाहन के अंदर फंस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की नजर दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी। विधायक ने बिना देर किए अपना काफिला रुकवाया और खुद मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव में जुट गए। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकलवाया।
विधायक की तत्परता और मानवीय पहल से कार सवारों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।
हादसे के बीच पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह का तत्काल रुककर लोगों की मदद के लिए आगे आना मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।