रायबरेली में सपा छात्र सभा और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस की मौजूदगी में जमकर हंगामा

रायबरेली में सपा छात्र सभा और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस की मौजूदगी में जमकर हंगामा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8052996633

रायबरेली: सपा छात्र सभा और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट और झड़प का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित डिग्री कॉलेज में हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और झड़प के आरोप लगाए हैं। घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी में भी जमकर हंगामा हुआ।
विवाद के बाद सपा छात्र सभा और ABVP के पदाधिकारी आमने-सामने धरने पर बैठ गए। मौके पर दोनों पक्षों के समर्थकों की भीड़ जुट गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह के बीच तीखी बहस भी हुई। दोनों के बीच हुई बातचीत का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना ।