रायबरेली-रेस्टोरेंट के अंदर सुपरवाइजर की बेरहमी से पिटाई, कमरा बंद कर दो युवकों ने पीटा

रायबरेली-रेस्टोरेंट के अंदर सुपरवाइजर की बेरहमी से पिटाई, कमरा बंद कर दो युवकों ने पीटा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में सुपरवाइजर की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेस्टोरेंट के अंदर कमरा बंद कर दो युवकों ने सुपरवाइजर विजय के साथ मारपीट की।
बताया जा रहा है कि मारपीट का आरोप तंदूर वर्कर राहुल और उसके साथी पर लगा है। हमले में सुपरवाइजर विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस की ओर से मारपीट के कारणों और घटना की पूरी परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।
फिलहाल रेस्टोरेंट के अंदर हुई इस मारपीट की घटना को लेकर पुलिस जांच जारी है।