रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, मचा हड़कंप

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में शीशम के पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, मचा हड़कंप

-:विज्ञापन:-



सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार सुबह लगभग 9:00 बजे के आसपास बछरावां राजामऊ मार्ग पर विशुनपुर गांव के निकट सैयद बाबा मजार के पास विशुनपुर गांव निवासी एक युवक के खेत में स्थित शीशम के पेड़ से लटकता हुआ एक अज्ञात  लगभग 30 से 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और पुलिस के द्वारा उसकी शिनाख़्त करने का प्रयास किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि विशुनपुर गांव के रहने वाले कुछ ग्रामीण जब अपने खेतों की तरफ रविवार की सुबह तकरीबन 9:00 बजे के आसपास गए तो उन्होंने बछरावां राजामऊ मार्ग पर स्थित सैयद बाबा मजार के निकट स्थानीय गांव निवासी जटाशंकर के खेत में स्थित शीशम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शव मफलर के सहारे लटकता हुआ देखा, इसके पश्चात आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल ग्रामीणों के द्वारा उक्त घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस एवं खेत के मालिक जटाशंकर को दी गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लिया और उक्त अज्ञात मृतक व्यक्ति के शव के पास से पुलिस ने एक पानी की बोतल, एक चूहा मार दवाई का रैपर और चप्पल भी बरामद किये हैं। साथ ही साथ पुलिस को उक्त मृतक अज्ञात युवक की पैंट की जेब से एक सुसाइड नोट का कागज भी बरामद हुआ है। जिस पर लिखे वाक्यों के अनुसार पुलिस के द्वारा उक्त युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने उक्त अज्ञात मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और स्थानीय पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा उस अज्ञात मृतक युवक की शिनाख्त का प्रयास पुलिस के द्वारा लगातार किया जा रहा है।