छठवें प्रयास में दिव्या श्रीवास्तव बनीं आईएएस, क्षेत्र में खुशी का माहौल

छठवें प्रयास में दिव्या श्रीवास्तव बनीं आईएएस, क्षेत्र में खुशी का माहौल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। नगर के रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा दिव्या श्रीवास्तव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 418वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कठिन परिश्रम और लगातार प्रयास के बाद दिव्या ने अपने छठे प्रयास में सफलता प्राप्त कर आईएएस के लिए चयन सुनिश्चित किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विदित हो कि दिव्या श्रीवास्तव के पिता अरुण श्रीवास्तव बछरावां स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं और उनकी माता मीरा श्रीवास्तव प्राथमिक विद्यालय कसरावां में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। दिव्या की सफलता का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने लगातार कई वर्षों तक प्रयास किया। चार बार वे मात्र एक अंक से चयन से बाहर हो गईं, जबकि पांचवें प्रयास में केवल 4 अंक से चूक गईं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। और छठवे प्रयास में आखिरकार सफलता प्राप्त कर ली है। यदि उनकी शिक्षा की बात करें तो दिव्या ने कक्षा 1 से 6 तक मॉर्डन पब्लिक स्कूल बछरावां, कक्षा 7 से 10 तक एलपीएस रायबरेली, तथा कक्षा 11 और 12 एलपीएस लखनऊ से शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से स्नातक और जेएनयू दिल्ली से परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। दिव्या श्रीवास्तव की इस उपलब्धि से बछरावां क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।