रायबरेली:चोरी रोकने की मिली सजा: ऊंचाहार में 'नल जल मिशन' कर्मी के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला,

रायबरेली:चोरी रोकने की मिली सजा: ऊंचाहार में 'नल जल मिशन' कर्मी के परिवार पर लाठी-डंडों से हमला,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 


 ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सवैया धनी गांव में शनिवार देर रात 'नल जल मिशन' की टंकी पर तैनात एक कर्मचारी और उसके परिवार पर हमला किया गया। इस घटना में कर्मचारी समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सवैया धनी निवासी विवेक गुप्ता गांव में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी पर कार्यरत हैं। विवेक के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ अराजक तत्व चोरी के इरादे से टंकी के पास लगे सोलर पैनल से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब विवेक और उनके परिजनों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो हमलावर उग्र हो गए।
हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में विवेक गुप्ता और अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों के इकट्ठा होने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए।परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने ऊंचाहार कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।ऊंचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने रविवार दोपहर डेढ़ बजे बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।