रायबरेली-दो भाइयों के बीच हुआ मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह, एक गंभीर

रायबरेली-दो भाइयों के बीच हुआ मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष की वजह, एक गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न:- 9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावा मौरावा मार्ग पर बबुरिहा खेड़ा गाँव के निकट रविवार की देर शाम तकरीबन 6:00 बजे के आसपास दो भाइयों के बीच हुआ मामूली विवाद उस समय खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, जब दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक विक्की पुत्र मंसाराम निवासी नटवीर नगर मजरे विशुनपुर थाना बछरावां का अपने भाई से किसी बात को लेकर बछरावां मौरावा मार्ग पर बबुरिहा खेड़ा गाँव के पास विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। जिसमें विक्की के भाई ने उसके ऊपर किसी वजन हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा घायल अवस्था में विक्की को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक अभय चतुर्वेदी के द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है, तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।