Raibareli-व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल रचा इतिहास*

Raibareli-व्यापारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल रचा इतिहास*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-रोहित मिश्रा
मो-7618996633

रायबरेली-उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल (बग्गा गुट) के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा निकाल कर इतिहास रचा।  तिरंगा यात्रा को *अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूजा मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा, सी.ओ. सिटी वन्दना सिंह* ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारम्भ किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व *जिलाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा व संयोजन प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी ने किया।* तिरंगा यात्रा में पूरे जनपद की सभी इकाइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य रूप से *नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नगर महामंत्री अतुल श्रीवास्तव, पुरूषोत्तम गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, राजेश शर्मा, जितेन्द्र मौर्या, पवन अग्रहरि, प्रदीप पटेल, विवेक शर्मा, सुनील सागर, मुन्ना पाण्डेय, अशोक चौरसिया, दिनेश शुक्ला, मोनू जायसवाल, लाला गुप्ता, राम गोपाल वैश्य, शाहिद अख्तर, सरयू प्रसाद सोनकर, मोनू अरोड़ा, शीतला प्रसाद अग्रहरि, राम प्रसाद, अजय रावत, राज गुप्ता, सुन्दर मौर्या, नन्द कुमार पाल, रमेश यादव, हरिश्चन्द्र अग्रहरि, हरिकेश पाल, राजू सोनी, रानू शर्मा, हरमिन्दर सिंह गांधी, इरफान, मो0 कय्यूम, नितिश अग्रहरि, रामलखन गुप्ता, सियाराम गुप्ता, आशु श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, शिव प्यारे अग्रहरि, सोहन लाल चौधरी, कल्लू गुप्ता, मो0 शाकिब, चांद शेख, अनुज यादव* आदि लोगों ने सहभागिता की। तिरंगा यात्रा सुपर मार्केट से प्रारम्भ होकर घंटाघर, कैपरगंज, अमर शहीद लालचन्द्र स्वर्णकार चौक, कैपिटल सिनेमा, सरदार बल्लभ भाई पटेल चौक, राजकीय इण्टर कालेज, राणा बेनी माधव सिंह चिकित्सालय, गांधी चौक, रफी अहमद किदवई पार्क, मोहन सिंह स्मारक नेत्र चिकित्सालय, खालसा चौक होते हुए पुनः सुपर मार्केट में समाप्त हुई।  
इस अवसर पर *जिलाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा* ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद अमृत महोत्सव मनाने में हम सभी को गर्व की अनुभूति हो रही है।  *प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश रस्तोगी* ने कहा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता को अक्षुण बनाए रखने के लिए यदि हमें अपने प्राण भी न्योछावर करने पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे। पूरी तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वन्दे मातरम व व्यापारी एकता जिन्दाबाद के गगनभेदी नारे लगते रहे।