रायबरेली-भगवा रंग से सुसज्जित होगा नगर पंचायत का मुख्य द्वार

रायबरेली-भगवा रंग से सुसज्जित होगा नगर पंचायत का मुख्य द्वार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-सत्ता हस्तांतरण के बाद नगर पंचायत के मुख्य द्वार का रंग बदलने की तैयारी चल रही है। द्वार पर लगाए गए सफेद व हरे रंग के पत्थरों को तोड़कर भगवा कलर से सुसज्जित किया जाएगा। नगर पंचायत की इस पहल का कस्बे से लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
      18 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शाहीन सुल्तान को करारी शिकस्त देकर फिर से भाजपा सत्ता में आई है। शपथ ग्रहण के बाद कुर्सी पर बैठते ही नगर पंचायत अध्यक्ष ने सपा शासनकाल से विवादों में रहे मुख्य द्वार के रंग को हटवाए जाने की पहल शुरू कर दी। द्वार पर लगे हुए पत्थरों को हटाए जाने को लेकर अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी से तत्काल द्वार पर लगे हुए सफेद व हरे रंग के पत्थरों को हटाए जाने को कहा। जिसके बाद अधिशासी अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र द्वारा श्रमिकों से पत्थरों को तोड़वा कर हटवा दिया गया। अब इस द्वार पर भगवा कलर के पत्थर लगाए जाने की चर्चाओं का बाजार गर्म है। नगर पंचायत अध्यक्ष ममता जायसवाल का कहना है कि मुख्य द्वार पर लगाए गए पत्थर एक विशेष समुदाय का प्रतीक बन गया था। जिसको लेकर कई सालों से लोगों द्वारा टिप्पणी करते हुए लगातार विरोध किया जा रहा था। नगर पंचायत पर सभी का अधिकार है। समाज में समानता की दृष्टिकोण बनाए रखने के लिए पत्थरों को हटाकर नए पत्थर लगवाए जाएंगे।