रायबरेली: बीच सड़क छात्र पर बेल्ट से बरसाए ताबड़तोड़ वार, दबंगों की करतूत कैमरे में कैद
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-जिले में दबंगों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड पर एक छात्र की बीच सड़क बेल्ट से बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से राहगीरों में हड़कंप मच गया।
वायरल वीडियो में कुछ दबंग युवक छात्र पर बेल्ट से लगातार ताबड़तोड़ वार करते दिखाई दे रहे हैं। छात्र खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन हमलावर उस पर लगातार हमला करते रहे। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह पूरी घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड की बताई जा रही है।

rexpress 