रायबरेली-डंपर हादसे में चाची की मौत, भतीजी घायल मदद को आगे आई वानर सेना
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया सुबह टहलने निकली चाची-भतीजी को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया जिसमें चाची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है
इस हृदय विदारक घटना के बाद अब मानवता की मिसाल पेश करते हुए वानर सेना सहायता के लिए मैदान में उतर आई है
संरक्षक अजित सिंह एवं बृजेश सिंह के नेतृत्व में
जिलाध्यक्ष धीरज चौहान के साथ पूरी टीम
महेंद्र सिंह, राघवेंद्र, बंटी, प्रांशू, सचिन भदौरिया, कुंवर,संदीप,राजेंद्र वैश्य, करन,वरूणेंद्र ,अभिवेक, गौरव,अंश, आदि देवदूत
पीड़ित परिवार के सहयोग के लिए जुट गए हैं
टीम न केवल आर्थिक मदद जुटा रही है, बल्कि हर संभव सहयोग देने का प्रयास कर रही है ताकि घायल बच्ची का इलाज बेहतर तरीके से हो सके
एक तरफ जहां परिवार ने अपना सहारा खो दिया है वहीं दूसरी तरफ समाज के ये देवदूत उम्मीद की किरण बनकर सामने आए हैं
आप भी आगे आएं
एक छोटी सी मदद किसी की जिंदगी बचा सकती है
चाय-नाश्ता छोड़कर भी अगर सहयोग करें, तो एक बेटी की जिंदगी संवर सकती है।

rexpress 