रायबरेली: डलमऊ थाने के अंदर रील बनाने का वीडियो वायरल, आपत्तिजनक डायलॉग से उठे सवाल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली के डलमऊ थाने परिसर के अंदर रील बनाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक युवक थाने के भीतर खड़े होकर आपत्तिजनक और भड़काऊ संवाद बोलता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रहा युवक अमन पंडित है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
वायरल वीडियो में युवक द्वारा "50-60 गोली चलाऊंगा" जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही मंत्री और पुलिस अधिकारियों को लेकर भी संवाद बोले गए हैं, जिसे लेकर लोगों में असहजता और भय का माहौल पैदा होने की चर्चा है।
थाने जैसे संवेदनशील परिसर के अंदर इस तरह की रील बनाए जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि आखिर थाने के भीतर इस प्रकार के वीडियो बनाने की अनुमति कैसे मिली और सुरक्षा व्यवस्था पर इसका क्या असर पड़ेगा।
वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
डलमऊ थाने के अंदर बनाई गई इस रील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

rexpress 