रायबरेली-गदागंज में सपा का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

रायबरेली-गदागंज में सपा का सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने थामा समाजवादी पार्टी का दामन

-:विज्ञापन:-

 

जगदेव यादव, एडवोकेट आकाश मौर्य समेत कई नेता रहे मौजूद, PDA विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए लोग

रायबरेली- ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के गदागंज में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में सैकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। PDA की विचारधारा और समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों के पार्टी से जुड़ने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष जगदेव यादव, एडवोकेट आकाश मौर्य (सुप्रीम कोर्ट), पूर्व प्रधान अजन मौर्य, विजय प्रताप यादव मास्टर एवं गणेश प्रसाद लोधी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान निराला मौर्य, अनुज मौर्य, प्रदीप मौर्य, संदीप, राहुल सविता, प्रकाश मौर्य, राघवेंद्र मौर्य, धर्मेंद्र यादव, कपिल मौर्य, दिलीप यादव, चंद्रपाल लोधी और नरेंद्र लोधी सहित अनेक लोगों ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा।
सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों ने PDA की विचारधारा एवं पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी से जुड़ने की बात कही। वहीं पार्टी नेताओं ने सभी नवागत सदस्यों का समाजवादी परिवार में स्वागत एवं अभिनंदन किया।
समारोह के दौरान संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। सैकड़ों लोगों के पार्टी में शामिल होने को ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के रूप में देखा जा रहा है।