रायबरेली विद्युत करंट से महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

रायबरेली विद्युत करंट से महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़ ,रायबरेली- बुधवार की देर शाम विद्युत करंट से वृद्ध महिला की ह्दय विदारक मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बरसीम खेड़ा मजरे गूढ़ा की है। परिजनों के मुताबिक गांव के बाहर खेत में बने नए घर में मैका उम्र लगभग 70 वर्ष पत्नी स्वर्गीय सुखराम घर में अकेली थी। परिवार के सभी लोग शाम को गांव में स्थित घर चले आए थे। शाम को जब गांव की ही एक महिला मौके पर गई तो देखा मृतका नीचे पड़ी थी और उसके सीने पर पंखा पड़ा था। जिसकी जानकारी महिला ने उसके परिजनों को दी। परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया जब मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची तो परिजनों ने ई- रिक्शा से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया जहां चिकित्सक ने प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण के पश्चात महिला को मृत घोषित कर दिया। चिकित्साधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि महिला को अस्पताल लाने से पहले उसकी मौत हो चुकी थी, परिजनों द्वारा विद्युत करंट से मौत बताई जा रही है। मृतका की बहू शिव देवी ने बताया कि एक साल पहले गांव के बाहर घर बना था, जिसमें पशु बांधे जाते हैं। दिन में परिवार के सभी लोग इसी घर में रहते थे शाम को गांव में स्थित घर में चले आते थे। घटना के कुछ ही देर पहले सभी लोग घर आए थे, उन्हें क्या पता था यह घटना हो जाएगी। मृतका के चार बेटे हैं जिनमें राम प्रताप, रामबक्स, बहोरी, हेमराज के साथ ही बहुओं तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।