रायबरेली-रील्स का अखाड़ा बन चुके रेलवे स्टेशन परिसर पर दिखा खतरनाक स्टंटबाजी का नजारा, वीडियो वायरल

रायबरेली-रील्स का अखाड़ा बन चुके रेलवे स्टेशन परिसर पर दिखा खतरनाक स्टंटबाजी का नजारा, वीडियो वायरल

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। कस्बे के लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एवं वर्तमान समय में रील्स एवं स्टंट बाजी का अड्डा बन चुके बछरावां रेलवे स्टेशन परिसर में ट्रैक्टर के ऊपर सवार होकर कई युवको के द्वारा की गई एक खतरनाक स्टंट बाजी के नजारे का वीडियो बीते मंगलवार की देर रात इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। वीडियो वायरल करने वाले व्यक्ति के द्वारा यह जानकारी दी गई की रेलवे स्टेशन पर कुछ लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर स्टंटबाजी कर खिलवाड़ करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि यह वायरल वीडियो रेलवे स्टेशन परिसर से बाहर निकलने वाले स्थान अर्थात एग्जिट गेट के सामने का है। जहां पर साइकिल लिए एक मासूम बच्चा भी खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है, और वही ट्रैक्टर पर सवार कुछ युवक रील्स बनाने के चक्कर में खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे बात की जाए तो बछरावा का रेलवे स्टेशन बीते कई महीनो से रील्स एवं खतरनाक स्टंटबाजी का अखाड़ा बन चुका है। क्षेत्र के तमाम युवक-युवतियों एवं  अन्य लोग रेलवे पटरियों के बीच में, प्लेटफार्म पर एवं रेलवे स्टेशन परिसर के अन्य स्थानों पर अपनी रील्सबाजी एवं स्टंटबाजी का नजारा दिखाते हुए इंटरनेट मीडिया पर देखे जा सकते हैं। फिलहाल उक्त वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के पश्चात चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग रेलवे स्टेशन परिसर पर सार्वजनिक रूप से ऐसी खतरनाक रील्सबाजी एवं स्टंटबाजी को रोकने में नाकाम दिख रही रेलवे पुलिस के ऊपर भी सवाल उठाते हुए नजर आ रहे है।