रायबरेली: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन गंभीर घायल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे अधीन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोग घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने जमकर मारपीट की, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही लालगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई तथा दोनों पक्षों से पूछताछ की।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

rexpress 