रायबरेली-नेवले का शिकार हुआ 8 वर्षीय बच्चा, किया गया इलाज

रायबरेली-नेवले का शिकार हुआ 8 वर्षीय बच्चा, किया गया इलाज

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। बुधवार की देर शाम दरवाजे पर खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे पर नेवले ने हमला कर बच्चे को जख्मी कर दिया। जिसे परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। जहां देर रात्रि तक बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा था। जानकारी के मुताबिक बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत टुभुईखेड़ा में दरवाजे खेल रहे 8 वर्षीय बच्चे अरविंद पुत्र विनोद कुमार पर नेवले ने हमला कर बच्चे को घायल कर दिया। जिसके पिता विनोद ने बताया कि उसके घर के आस-पास जंगल है। देर शाम बच्चा दरवाजे खेल रहा था, तभी कहीं से दरवाजे आए नेवले ने बच्चे को काट लिया। चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि बताया कि नेवले के हमले से जख्मी बच्चा अस्पताल आया है, जिसका उपचार किया जा रहा है।