रायबरेली-अनियंत्रित होकर रोड पर गिरी बाइक, सवार युवक गंभीर रूप से घायल
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647
बछरावां रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोहवाशर्की गांव के पास अपने घर से कुंदनगंज आये एक युवक की वापस अपने घर जाते समय बाइक अचानक सड़क मार्ग पर फिसल गई। जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक विनीत पुत्र ननकू निवासी कोटवा जोहवाशर्की अपने गांव से कुंदनगंज किसी काम के लिए आया हुआ था। वह जैसे एक कुंदनगंज से अपने गांव के लिए बाइक पर सवार होकर वापस जाने लगा, तभी जोहवाशर्की गांव के पास मौजूद गैस एजेंसी के सामने उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग पर फिसल गई और वह सड़क मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा गंभीर हालत में उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल कर दिया गया है।

rexpress 