रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सोहाईबाग गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि विवाहिता को फंदे से उतारकर परिजन तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लालगंज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालजनों पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।