रायबरेली सर्पदंश से बिगड़ी युवक की हालत, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली- रात्रि में पैदल चल रहे युवक के पैर में एक सर्प ने डस लिया। युवक की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। विदित हो कि बृहस्पतिवार की रात्रि 8:00 बजे के आसपास पैदल चल रहे युवक को सर्प ने डस लिया, जिसकी हालत बिगड़ गई। शिवगढ़ क्षेत्र में सर्पदंश के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। गुरुवार को शिवगढ़ कस्बे के रहने वाले 25 वर्षीय युवक साकिब पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद शरीफ को जहरीले सर्प ने डस लिया। साकिब ने बताया कि वह शिवगढ़ कस्बे से निधान खेड़ा की ओर पैदल जा रहा था, तभी पुलिया के पास सर्प उसके पैर में डस लिया। युवक की की पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना युवक के परिजनों को दी गई। जिनके द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने युवक की हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरान्त उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्साधिकारी डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि सर्पदंश से पीड़ित साकिब पुत्र स्व. मोहम्मद शरीफ को प्राथमिक उपचार के उपरान्त जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

rexpress 