रायबरेली-जनपद के सिंह द्वार पर आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत
बछरावां रायबरेली। जनपद की सलोन विधानसभा के अंतर्गत रहने वाले मृतक मेवालाल से मुलाकात करने के लिए अपने एक दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं उनके प्रशंसकों के द्वारा जनपद के सिंह द्वार पर स्थित बछरावां कस्बे की मुख्य चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान मौजूद जन समूह के द्वारा ओजस्वी पूर्ण नारे भी लगाए गए। इस दौरान चंद्रशेखर रावण ने राम मंदिर प्रकरण पर सवाल उठाते हुए SIT की जांच से अपनी असंतुष्टि जताई और कहा की SIT राज्य सरकार के अधीन है, जिसके कारण वह सही जांच नहीं कर पाएगी। साथ ही साथ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की निगरानी वाली सीबीआई की जांच पर भरोसा भी जताया हैं। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात वह अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।

rexpress 