रायबरेली-गांव के बाहर पक्के कुएं में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, कई दिनों से था गायब

रायबरेली-गांव के बाहर पक्के कुएं में मिला 35 वर्षीय युवक का शव, कई दिनों से था गायब

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


शिवगढ़ रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत खदरा मजरे बसंतपुर सकतपुर गांव में मंगलवार को कुएं के अंदर एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कुएं से बाहर निकाल कर कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही की है। मृतक युवक की पहचान सियाराम पुत्र बिरजू उम्र करीब 35 वर्ष निवासी खदरा मजरे बसंतपुर सकतपुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मानी जाए तो उनका कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह नशे का भी आदी था। साथ ही साथ वह बीते कई दिनों से अपने घर से गायब था। मंगलवार को गांव के बाहर खेतों के पास जमीन के बराबर एक पक्के कुएं में उसके शव को देखा गया। इसके पश्चात घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। वही ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही की है। इस बाबत थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कार्यवाही की गई है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।