रायबरेली-मेड़ विवाद में वृद्ध महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला, चार पर आरोप

रायबरेली-मेड़ विवाद में वृद्ध महिला पर फावड़े से जानलेवा हमला, चार पर आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली: हरचंदपुर थाना क्षेत्र के बाला गांव में मेड़ विवाद को लेकर 60 वर्षीय वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के तीन दबंगों और उनके एक दामाद ने मिलकर महिला पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।