रायबरेली में ऑटो चालकों का प्रदर्शन, राजघाट टैक्सी स्टैंड पर अवैध वसूली का आरोप
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली में राजघाट टैक्सी स्टैंड पर कथित अवैध वसूली के विरोध में दर्जनों की संख्या में ऑटो चालक पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए न्याय की गुहार लगाई। ऑटो चालकों का आरोप है कि टैक्सी स्टैंड का टेंडर समाप्त हो जाने के बावजूद कुछ लोग अब भी जबरन वसूली कर रहे हैं, जिससे चालक आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं।
ऑटो चालकों ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि राजघाट चौकी से चंद कदमों की दूरी पर खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है। उनका कहना है कि असामाजिक तत्व रोजाना ऑटो चालकों से जबरन पैसे वसूलते हैं और विरोध करने पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाता है।
प्रदर्शन कर रहे चालकों ने आरोप लगाया कि टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद भी वसूली का सिलसिला जारी है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर टेंडर की वर्तमान स्थिति स्पष्ट करने और अवैध वसूली में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ऑटो चालकों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच की मांग की गई है।

rexpress 