रायबरेली-चारा काटते समय गर्भवती महिला को सर्प ने डसा, हालत गंभीर

रायबरेली-चारा काटते समय गर्भवती महिला को सर्प ने डसा, हालत गंभीर

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुनहरा मजरे कुंडौली गांव में चारा काटते समय एक गर्भवती महिला को सर्प ने डस लिया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला सुमन पत्नी गणेश उम्र 23 वर्ष निवासी सुनहरा मजरे कुंडौली अपने जानवरों के लिए चारा काट रही थी। तभी उसे एक जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। सूचना पर पहुंचे परिजनों के द्वारा तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस को दी गई। वहीं सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा घायल अवस्था में उक्त महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा घायल अवस्था में उसका प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।