रायबरेली-नवासे रसूल हजरत इमाम हुसैन उनके जानिसार साथियों को किया गया याद,,,

रायबरेली-नवासे रसूल हजरत इमाम हुसैन उनके जानिसार साथियों को किया गया याद,,,

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊँचाहार -रायबरेली-नवासे रसूल हजरत इमाम हुसैन उनके जानिसार साथियों को किया गया याद।
 ऊँचाहार, रायबरेली। नवासे रसूल हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 जांनिसार साथियों की शहादत को याद करते हुए दसवीं मोहर्रम पर ऊँचाहार भर में विविध आयोजन हुए। एक तरफ जहां यौमे आशूरा को लेकर घरों में नज्र व नियाज हुई तो दूसरी तरफ कर्बला की जंग को लेकर ऊँचाहार भर में अलम और ताजिया के जुलूस निकले। जिसमें बड़ी संख्या में अजादार या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए सीनाजनी और नौहाख्वानी की। इस से पूर्व जगह जगह मजलिसों का आयोजन हुआ। जिसमें उलमाओं ने कर्बला के घटनाक्रम का वर्णन कर नवासे


 रसूल और उनके साथियों के प्रति अकीदत का इजहार किया। उसके बाद कस्बे के फाटक भीतर मोहल्ला स्थित इमाम बाड़ा दरबारे हुसैनी से ताजिया और अलम का जुलूस लेकर अजादार। मास्टरगंज स्थित कर्बला की तरफ रवाना हुए। इस दौरान जगह जगह लंगर का एहतमाम किया गया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके साथ ही नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई की भी विशेष व्यवस्था रही। देर शाम ताजिया दफन होने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान हजारों तादाद में लोग मौजूद रहे