रायबरेली नसबंदी के बाद भी गर्भवती हुई महिला, 3 बच्चों की मां ने सुनाई आपबीती
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली- थाना क्षेत्र के पिण्डौली की रहने वाली 28 वर्षीय सुशीला पत्नी सिकंदर ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सुशीला का आरोप है कि नसबंदी कराने के बावजूद वह एक बार फिर गर्भवती हो गई हैं। सुशीला ले द्वारा बताया उनके पहले से तीन बच्चे हैं, जिनमें 12 वर्षीय आकाश, 6 वर्षीय यश और 4 वर्षीय पुत्री आशकी शामिल हैं। तीन बच्चों के बाद परिवार नियोजन के तहत उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शिवगढ़ में नसबंदी कराई थी ताकि भविष्य में गर्भधारण न हो। महिला का कहना है कि नसबंदी के बाद भी वह चौथी बार गर्भवती हो गई हैं। इस घटना के बाद वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं। सुशीला ने बताया कि तीन बच्चों की परवरिश पहले से ही चुनौतीपूर्ण है, ऐसे में चौथे बच्चे की जिम्मेदारी उनके लिए चिंता का विषय बन गई है। महिला ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वहीं इस घटना ने परिवार नियोजन कार्यक्रमों की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और महिला को क्या राहत मिलती है।

rexpress 