रायबरेली-एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ वृहद वृक्षारोपण

रायबरेली-एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत राइजिंग चाइल्ड स्कूल में हुआ वृहद वृक्षारोपण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


कायस्थ महासभा ने किया 51 छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण 

वृक्ष हैं जीवन का आधार, हर व्यक्ति लगाए कम से कम 11 पौधे : अरविंद श्रीवास्तव


रायबरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत शहर के प्रभुटाउन स्थित राइजिंग चाइल्ड स्कूल परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आम, नीम, पीपल सहित विभिन्न छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासभा के जिला अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं, वृक्ष हमे ऑक्सीजन, शुद्ध वातावरण, छाया और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत राइजिंग चाइल्ड स्कूल परिसर में 51 छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवनकाल में कम से कम 11 पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और पर्याप्त ऑक्सीजन उपलब्ध करानी है तो प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है। इस अवसर पर महासभा के जिला संरक्षक नागेंद्र श्रीवास्तव, युवा शाखा के अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव, एडवोकेट, स्नेहलता श्रीवास्तव, रविन्द्र नाथ हरि, आशुतोष श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।