रायबरेली-बकरीद पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, सीओ ने किया फ्लैग मार्च

रायबरेली-बकरीद पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, सीओ ने किया फ्लैग मार्च

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावा रायबरेली। आगामी 28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर रायबरेली प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में मंगलवार की देर शाम क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार ने नायब तहसीलदार महाराजगंज सत्या राजा व बछरावा थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल एवं भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख इलाको सब्जी मंडी, चूड़ी मंडी, बानगी मंडी, शिवगढ़ रोड सहित अन्य जगहों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। प्रशासन ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल के द्वारा निगरानी की जा रही है। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।