रायबरेली-पारिवारिक विवाद में दो भाइयों में चले लाठी डंडे, दोनो गंभीर रूप से घायल

रायबरेली-पारिवारिक विवाद में दो भाइयों में चले लाठी डंडे, दोनो गंभीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के गोविंद खेड़ा मजरे जीगों गांव में बुधवार की देर रात बच्चों के विवाद के बाद दो भाइयों में जमकर लाठी डंडे चल गए। जिससे दोनों भाइयों के सिर में गंभीर चोटे आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल सुरेंद्र कुमार उम्र 45 वर्ष व उसके छोटे भाई ज्ञानेंद्र कुमार उम्र 38 वर्ष पुत्रगण सत्रोहन लाल ने बुधवार की देर रात बच्चों के विवाद के बाद लाठी डंडे से मारपीट कर डाली। जिसके बाद चीख पुकार पर आसपास मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कराया। परंतु दोनों भाइयों के सिर में गंभीर चोटे आने के कारण उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके बच्चों व उनके भाई के बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत वह कर रहे थे, इतने में ही छोटे भाई ने विवाद करना शुरू कर दिया तथा लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। मारपीट में दोनों लोगो को गंभीर चोटे आई है। डॉ० अभय चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों लोग बुधवार देर रात इलाज के लिए सीएचसी आए थे। जिनका प्राथमिक उपचार किया गया था, दोनों के सिर पर गंभीर चोटे थी।