योग से होगा शारीरिक व मानसिक विकास- जनपद न्यायाधीश
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह के मार्गदर्शन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के तत्वाधान में आज 'विश्व योग दिवस' के उपलक्ष्य में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित योग शिविर में सभी न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश द्वारा योग से शारीरिक व मानसिक विकास होगा। मानसिक व शारीरिक विकास स्वस्थ के लिए योग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
इस संबंध में शिविर जनपद न्यायालय, जिला कारागार, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह तथा बालिका आश्रय गृह में आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जनपद के सभी न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मा० जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसिक शांति और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिशा ने कार्यक्रम का संचालन किया और जेल प्रशासन को बंदियों के स्वास्थ्य हेतु निरंतर योग गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिशा, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ राजकुमार सिंह, डिप्टी जय सिंह यादव, असिस्टेंट योगेश चंद्र व विपिन कुमार उपस्थित रहे। साथ ही जेल प्रशासन से अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमांशु रौतेला, जेल चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील अग्रवाल, डिप्टी जेलर अंकित गौतम तथा बड़ी संख्या में पराविधिक स्वयं सेवकगण उपस्थित रहे।

rexpress 