रायबरेली: NSUI और गौ रक्षा दल ने गायक संजय यदुवंशी के"दलाल मीडिया" गीत के खिलाफ रायबरेली सलोन थाने में शिकायत दर्ज कराई,

रायबरेली: NSUI और गौ रक्षा दल ने गायक संजय यदुवंशी के"दलाल मीडिया" गीत के खिलाफ रायबरेली  सलोन थाने में शिकायत दर्ज कराई,

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली सलोन आज दिनांक 14 जुलाई 2026: नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और गौ रक्षा दल भारत के कार्यकर्ताओं ने रायबरेली के  (सलोन) थाने में गायक संजय यदुवंशी के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र दिया है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि 5 जुलाई 2026 को सलोन स्थित इस्माइल मैरिज लॉन में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम (अखिलेश यादव और भीम आर्मी प्रवक्ता दिवेंद्र भीमराज के जन्मदिन के अवसर पर) के दौरान संजय यदुवंशी ने एक गीत प्रस्तुत किया, जिसमें मीडिया के प्रति आपत्तिजनक और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया।

गीत में कथित रूप से "दो सौ में बिकत है दलाल मीडिया..." जैसी लाइनें थीं, जिससे मीडियाकर्मियों और आम जनमानस की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (मीडिया) की छवि धूमिल करने वाला और जनता के प्रति गलत संदेश देने वाला कृत्य बताया।
कार्यकर्ताओं ने रायबरेली सलोन पुलिस से तत्काल संज्ञान लेकर विधि अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है 

शिकायतकर्ता ने यह भी बात कहा कि इस पर रायबरेली प्रशासन ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो आने वाले समय में धरना प्रदर्शन भी शहर के अंदर किया जाएगा 
उज्ज्वल श्रीवास्तव — शहर अध्यक्ष, NSUI
रोहित द्विवेदी — गौ रक्षा दल भारत
अन्य कार्यकर्ता: बब्बन ठाकुर, अंशु चतुर्वेदी, प्रिंस यादव, सुरेश, अनिल एवं अन्य सामाजिक संगठनों के सदस्य।
ये सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर रायबरेली सलोन थाने पहुंचे और सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराने की मांग की।